Sonu Nigam, Jaan, Mumbai, Mumbai Police Feb 6, 2018 - Now
सोनू निगम को जान का खतरा! मुंबई पुलिस बढ़ा रही है सुरक्षा
पिछले दिनों 'अजान की तेज आवाज' पर ट्वीट कर विरोध जताने वाले बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक सोनू निगम एक बार फिर सुर्खियों में हैं. खबर है कि उनकी जान को खतरा है और इसी के मद्देनजर पुलिस उनकी सुरक्षा बढ़ाने जा रही है. दरअसल महाराष्ट्र के खुफिया विभाग ने पुलिस को भेजी एडवायजरी में कहा है कि कुछ कट्टरपंथी संगठन सोनू निगम की हत्या की साजिश रच रहे हैं.
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सूत्रों के हवाले से खुफिया रिपोर्ट में बताया गया है कि ये कट्टरपंथी संगठन सोनू निगम को किसी पब्लिक प्लेस पर या फिर किसी इवेन्ट, प्रमोशन के दौरान निशाना बना सकते हैं. ऐसे में मुंबई पुलिस भी सतर्क हो गई है और उनकी सुरक्षा बढ़ाने की कवायद शुरू हो गई है.

आपको याद दिला दें कि सोनू निगम ने पिछले साल सुबह-सुबह आने वाली अजान की आवाज पर आपत्ति जताई थी. बाद में सोनू ने साफ किया था कि वह धार्मिक स्थलों पर सुबह-सुबह बजने वाले लाउडस्पीकरों के विरोध में हैं. सोनू के इन ट्वीट्स पर काफी बवाल मचा था. सोनू निगम के इन ट्वीट्स पर बॉलीवुड भी दो भागों में बंट गया था. बता दें कि इसी घटना के बाद सोनू निगम ने ट्विटर छोड़ दिया था. साथ ही एक मौलवी के फतवे के बाद उन्होंने मीडिया के सामने अपना सिर मुंडवा लिया था. इस मामले में कई कट्टरपंथी संगठनों ने उन्हें लेकर उग्र धमकियां भी दी थीं.
पिछले साल सोनू निगम के एक ट्वीट के बाद ये विवाद शुरू हुआ था, जिसमें उन्होंने लिखा था, जब मोहम्मद ने इस्लाम की स्थापना की थी, जब बिजली नहीं थी। फिर एडिसन के आविष्कार के बाद ऐसे चोंचलों की क्या जरूरत है।जाहिर है कि इस आवाज से सभी की नींद खुल जाती है। सोनू निगम ने अपने ट्वीट में ये भी कहा था कि अगर वो मुस्लिम नहीं हैं तो मस्जिद की अजान की आवाज से उनको क्यों रोज सुबह उठना पड़ता है। साथ ही उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर यह भी लिखा कि कब तक हम लोगों को ऐसी धार्मिक रीतियों को जबरदस्ती ढोना पड़ेगा।

Comments
Post a Comment