Academy Awards‬, ‪90th Academy Awards‬‬ Mar 4, 2018 - Now

Academy Awards‬, ‪90th Academy Awards‬‬ Mar 4, 2018 - Now

 ये 4 लेडी स्टार पेश करेंगी बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेस का अवॉर्ड


 ऑस्कर में इस बार महिलाओं का बोलबाला रहेगा. 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेज' ने उन चार महिला अभिनेत्रियों को चुना है, जो 90वें ऑस्कर पुरस्कार समारोह में सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री और सर्वश्रेष्ठ अभिनेता की ट्रॉफी विजेता कलाकार को देंगी. वेबसाइट 'वेराइटी डॉट कॉम' के मुताबिक, जेनिफर लॉरेंस और जोडी फोस्टर सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के नाम की घोषणा करेंगी, जबकि जेन फोंडा और हेलेन मिरेन सर्वश्रेष्ठ अभिनेता को पुरस्कार ट्रॉफी देंगी. 

इस बार ऑस्कर सोशल मीडिया पर चल रहे #MeToo कैम्पेन से इंस्पायर है, जो कि यौन उत्पीड़न और लैंगिक असमानता के खिलाफ चलाया गया। यही वजह है कि इस बार बेस्ट एक्टर और एक्ट्रेसेस के अवॉर्ड महिलाएं ही देंगी।

- पिछली बार गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में टीवी होस्ट और एक्ट्रेस ओप्रा विनफ्रे ने इसी कैम्पेन से जुड़ा भाषण भी दिया था। उन्होंने अपने भाषण में हॉलीवुड में चल रहे यौन उत्पीड़न की बहस को आगे बढ़ाते हुए कहा था- अब ऐसा माहौल है, जहां औरतों को MeToo बोलने का राइट्स है। बता दें कि पहला ऑस्कर अवॉर्ड्स 1929 में हुआ था, जिसमें महज 270 लोग ही शामिल हुए थे।

Comments