आखिर किसने हमेशा के लिए चुरा लिया है सनी लियोनी का दिल? May 14, 2018 - Now


अभिनेत्री सनी लियोनी बॉलीवुड फिल्मों के साथ-साथ टीवी की दुनिया में भी काफी एक्टिव हैं. बता दें कि सनी लियोनी अपने शो 'करनजीत कौर : द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी' की शूटिंग में व्यस्त हैं. इसी के साथ अब खबर आई है कि सनी लियोनी का दिन किसी ने चुरा लिया है. साल 2011 में अपने पति डेनियल वेबर से शादी रचा चुकीं इस अभिनेत्री का आखिर दिल किसने चोरी कर लिया है. इससे पहले कि आप सनी लियोनी को लेकर किसी सहमती पर पहुंचे इससे पहले हम आपको बता दें कि सनी लियोनी का दिल आखिर किसने चुराया है. दरअसल अपने ट्विटर अकाउंट से सनी ने एक ट्वीट किया था.


इस ट्वीट में अभिनेत्री सनी लियोन का कहना है कि केप टाउन की खूबसूरती ने हमेशा के लिए उनका दिल चुरा लिया है.
सनी ने रविवार को ट्विटर पर अपनी एक तस्वीर को शेयर किया है जिसमें वह समंदर किनारे हैं और कैप्शन में लिखा है, "केप टाउन नामक इस खूबसूरत जगह को सच में बहुत याद करूंगी. तुमने हमेशा के लिए मेरा दिल चुरा लिया और मैं यहां बिताया समय कभी नहीं भूल पाऊंगी. तुम्हें प्यार अफ्रीका."


फिल्मों की बात करें तो सनी बड़े पर्दे पर आखिरी बार ‘तेरा इंतजार’ में अरबाज खान के साथ नजर आई थीं. फिल्म ‘जिस्म-2’ से 2012 में बॉलीवुड में आगाज करने वाली सनी ने यह पूछे जाने पर कि दर्शक इस शो से क्या उम्मीद करें, तो उन्होंने कहा, “अप्रत्याशित. यह मेरी जिंदगी की कहानी का एक हिस्सा है और जरूरी नहीं कि आप जिसकी अपेक्षा रखते हैं, वही देखने को मिलेगा.”
अगर फिल्मों के बारे में बात की जाए तो सनी इन दिनों साउथ की तरफ रुख कर लिया है. वह जल्द ही ‘वीरमादेवी’ में नजर आएंगी. इस फिल्म में वह वीरमादेवी का ही रोल निभा रही हैं. यह फिल्म ऐतिहासिक टच और एक्शन से भरपूर होगी. इस फिल्म के डायरेक्टर वीसी वैदिवुदैयान हैं, जबकि प्रोड्यूसर पोंस स्टेफिन हैं.

Comments