तपती गर्मी में सुनील ग्रोवर और शिल्पा हुए रोमांटिक, बारिश में भीगते हुए किया डांस, देखेंMay 14, 2018 - Now


 कपिल शर्मा से अलग हो कर, टीवी पर न सही, मोबाइल ऐप पर अपने शो के जरिये लोगों का मनोरंजन कर रहे सुनील ग्रोवर का एक वीडियो इन दिनों वायरल हो गया है। इस वीडियो में वो सैफ़ अली खान बन कर शिल्पा शिंदे के साथ फिल्म हम तुम का बारिश वाला सीन री-क्रिएट कर रहे हैं।
दरअसल आईपीएल के मद्देनज़र मोबाइल ऐप पर एक शो चल रहा है, जिसका नाम है धन धना धन। इस शो को सुनील ग्रोवर होस्ट कर रहे हैं जबकि बिग बॉस 11 की विजेता और भाबी जी घर पर हैं शो की पुरानी अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे सहित कई कॉमेडियन इस शो में हैं। हाल ही में इस शो में सुनील ग्रोवर और शिल्पा ने सैफ़ और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘हम तुम’ का गाना ‘ सांसों में सांसों...’ को अपने अंदाज़ में परफार्म किया।


कॉमेडी मूवमेंट्स के बीच दोनों बड़ी ही संजीदगी से भींगते हुए इस सीन को पूरा कर रहे हैं। वैसे इस शो को क्रिकेट कॉमेडी शो का नाम दिया गया है लेकिन शो में शिल्पा शिंदे हर बार अपने अलग रंग में नज़र आती हैं। ये नया वीडियो इन दिनों ख़ूब देखा जा रहा है और ख़ास कर सुनील और शिल्पा की ये केमिस्ट्री, जिसमें इस बार कॉमेडी के साथ इंटेसिटी है।
इससे पहले भी  इन दोनों का एक और वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें सुनील अपनी को-एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे के साथ हाथापाई करते नज़र आ रहे थे। 
बता दें कि बिग बॉस 11 विनर शिल्पा शिंदे शो खत्म होने के बाद अब सुनील ग्रोवर के साथ क्रिकेट बेस्ड कॉमेडी शो धन धना धन में नजर आ रही हैं। इस शो में ये बतौर कपल नजर आ रहे हैं और लोगों को इनकी केमेस्ट्री काफी पसंद भी आ रही है। 

पको बता दें कि इस शो की खासियत ये है कि कॉमेडी किंग और क्रिकेट किंग के बीच की पार्टनरशिप क्रिकेट के इनसाइड यानी ग्रीनरूम के कुछ मजेदार किस्सों को पहली बार क्रिकेट के चाहने वालों के बीच लाए जाते हैं.
जियो प्ले अलॉग लाइव शो में इनाम भी शानदार रखे गए हैं. मुंबई में सपनों का घर, 25 कारें और करोड़ों के इनाम. शिल्पा शिंदे, अली असगर, सुगांधा मिश्रा, सुरेश मेनन, परेश गनात्रा, शिवानी दांडेकर और अर्चना विजय सहित तमाम बॉलीवुड और क्रिकेट की हस्तियां इस शो का हिस्सा हैं.
आप यहां नीचे सुनील ग्रोवर, शिल्पा शिंदे और कपिल देव की मस्ती भरी जुगलबंदी देख सकते हैं.

Comments