हैरी-मेगन की रॉयल शादी में इस वजह से नहीं आएंगे मेगन के पिता May 18,2018 - Now


 ब्रिटेन के प्रिंस हैरी और हालीवुड अभिनेत्री मेगन मर्केल की शादी इसी हफ्ते शनिवार को होने जा रही है। यह शादी इंग्लैंड के शहर विंडसर में होगी। उनकी शादी का लाइव प्रसारण टीवी पर किया जाएगा और इस तरह दुनियाभर के लोग इस रॉयल शादी को लाइव देख पाएंगे।







एक तरफ जहां पूरी दुनिया की निगाहें इस रॉयल वेडिंग पर टिकी है वहीं दूसरी तरफ खबर आई है कि मेगन के पिता इस शादी में नहीं शामिल होंगे.मेगन की इच्छा थी कि उनके 73 वर्षीय पिता थॉमस मर्कल इस शादी में शामिल हों और रस्में निभाएं लेकिन तमाम उहापोह के बाद आखिरकार इस बात की पुष्टि हो चुकी है कि उनके पिता इस शाही शादी का हिस्सा नहीं हो पाएंगे.

अब कहा जा रहा है कि मेगन की मां डोरिया रैगलेंड शादी की सारी रस्में निभाएंगी. रिपोर्ट्स के मुताबिक डोरिया बुधवार को हीथ्रो एयरपोर्ट पर देखी गई थीं. उनकी उम्र 61 साल है और वे लॉस एंजेलेस में लोगों को योग सिखाती हैं.

अपने माता-पिता के तलाक के बाद 36 वर्षीय मेगन का बचपन अपनी मां के साथ ही बीता था. मेगन मां के बहुत करीब हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक डोरिया शाही शादी के पहले की रात विंडसर पैसेल में ही गुजारेंगी. शादी के लिए वे कार से चर्च जाएंगी. इस खास मौके पर मां का साथ मेगन के लिए वाकई बहुत खास होगा.    



Comments