बिग बॉस 11 की विनर शिल्पा शिंदे और फर्स्ट रनर-अप हिना खान के बीच शो के शुरुआत से ही कोल्ड वॉर शुरू हो गई थी और शो के खत्म होने के बाद भी दोनों के बीच अदावत जारी रही. दोनों ने गाहे बगाहे एक दूसरे के खिलाफ जुबानी बमबारी की. इन दोनों के अलावा इनके फैंस भी सोशल मीडिया पर भी अक्सर भिड़ते रहते हैं. ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाने की कोशिश की गई है कि विजेता के रुप में जब शिल्पा के नाम की घोषणा हुई थी तो हिना के फैंस ने किस तरह का रिएक्शन दिया था. जब इस वीडियो पर शिल्पा की नजर गई तो उन्होंने ट्वीट कर बेहद ही चौंकाने वाला रिएक्शन दिया.
मामला यह है कि हिना खान ने मदर्स डे पर अपनी मॉम की तस्वीरों के साथ एक फ्रीज की कंपनी का भी विज्ञापन जोड़ा और मदर्स डे की बधाई देते हुए उन्होंने इस ब्रांड की भी पब्लिसिटी साथ साथ कर दी l लेकिन ट्विटर पर लोगों को उनकी ये बात अच्छी नहीं लगी l उन्होंने इस बात पर नाराजगी जताते हुए कहा कि उन्हें इस तरह का काम नहीं करना चाहिए l यही नहीं कई ट्विटर के फैन्स ने अपनी ट्रोलिंग में शिल्पा शिंदे को भी शामिल कर लिया है l
जी हां, इस पूरे मामले में अब भी हीना के फैन्स और शिल्पा के फैन्स ट्विटर पर ही एक दूसरे से उलझ गए हैं लेकिन मजेदार बात यह है कि शिल्पा ने इस बात पर हिना का सपोर्ट करते हुए कहा है कि इस तरह से निगेटिविटी नहीं फैलाई जानी चाहिए l अब बिग बॉस का शो खत्म हो चुका है l शिल्पा ने इस बारे में अपने ट्विट पर लिखा है कि ज़िंदगी बहुत छोटी है l नेगेटिविटी से ज्यादा फन देखो l मैं हिना को बहुत पसंद करती हूं. और अब फाईट की कोई बात नहीं है l हिना अच्छा कर रही हैं तो बेहतर है कि उनके फैन्स उन्हें प्यार करें और नफरत न फैलाएं l बता दें कि बिग बॉस के 11 सीजन में हिना खान रनर अप रही थीं और शिल्पा शिंदे ने यह खिताब जीता था l दोनों के रिश्ते घर में भी अच्छे नहीं थे और घर से बाहर निकलने के बाद भी दोनों एक दूसरे को सपोर्ट करती नजर नहीं आतीं l
जाहिर सी बात है कि शिल्पा बेशक ये समझ चुकी हैं कि नफरत और लड़ाई का कोई फायदा नहीं है, लेकिन उनके फैंस को ये बात समझने में वक्त लग सकता है.


Comments
Post a Comment