बिपाशा : आने वाली फिल्म नहीं है कमबैक May 10, 2018 - Now


वर्ष 2001 में फिल्म अजनबी से ग्लैमर दुनिया में कदम रखने वाली बालीवुड की हॉट एक्ट्रेस बिपाशा बसु काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया से दूर हैं। गौरतलब है कि बिपाशा आखिरी बार फिल्म अलोन में नजर आई थी। लेकिन पिछले दिनों उनको लेकर खबर आई थी कि वह जल्द ही अपने पति करण ग्रोवर के साथ ग्लैमर दुनिया में वापसी कर रही है। 




एक इंटरव्यू में उन्होंने अपने कमबैक को लेकर बड़ी बात कही। बिपाशा से जब पूछा गया कि उनका अगला जो भी प्रोजेक्ट होगा क्या उसे उनका कमबैक प्रोजेक्ट माना जाएगा? बिपाशा बसु ने कहा कि नहीं ऐसा कुछ भी नहीं है, उनका कहना है कि मैंने बीते कुछ सालों में कई प्रोजेक्ट पर काम किया, लेकिन कई फिल्में रिलीज नहीं हो सकी और कुछ पर काम शुरू नहीं हो पाया, इसलिए मेरा अगला प्रोजेक्ट कोई भी हो, उसको कमबैक नहीं कहा जा सकता है।



बिपाशा फिल्म अलोन से पहले बिपाशा ‘राज’, ‘नो एंट्री’ और ‘धूम 2’ जैसी शानदार फिल्मों नजर आ चुकी है। अपने प्रेग्नेंट होने की खबर को भी बिपाशा ने अफवाह मात्र बताया है।

Comments